ब्लॉग आर्काइव

डा श्याम गुप्त का ब्लोग...

मेरी फ़ोटो
Lucknow, UP, India
एक चिकित्सक, शल्य-चिकित्सक जो हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान व उसकी संस्कृति-सभ्यता के पुनुरुत्थान व समुत्थान को समर्पित है व हिन्दी एवम हिन्दी साहित्य की शुद्धता, सरलता, जन-सम्प्रेषणीयता के साथ कविता को जन-जन के निकट व जन को कविता के निकट लाने को ध्येयबद्ध है क्योंकि साहित्य ही व्यक्ति, समाज, देश राष्ट्र को तथा मानवता को सही राह दिखाने में समर्थ है, आज विश्व के समस्त द्वन्द्वों का मूल कारण मनुष्य का साहित्य से दूर होजाना ही है.... मेरी तेरह पुस्तकें प्रकाशित हैं... काव्य-दूत,काव्य-मुक्तामृत,;काव्य-निर्झरिणी, सृष्टि ( on creation of earth, life and god),प्रेम-महाकाव्य ,on various forms of love as whole. शूर्पणखा काव्य उपन्यास, इन्द्रधनुष उपन्यास एवं अगीत साहित्य दर्पण (-अगीत विधा का छंद-विधान ), ब्रज बांसुरी ( ब्रज भाषा काव्य संग्रह), कुछ शायरी की बात होजाए ( ग़ज़ल, नज़्म, कतए , रुबाई, शेर का संग्रह), अगीत त्रयी ( अगीत विधा के तीन महारथी ), तुम तुम और तुम ( श्रृगार व प्रेम गीत संग्रह ), ईशोपनिषद का काव्यभावानुवाद .. my blogs-- 1.the world of my thoughts श्याम स्मृति... 2.drsbg.wordpres.com, 3.साहित्य श्याम 4.विजानाति-विजानाति-विज्ञान ५ हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान ६ अगीतायन ७ छिद्रान्वेषी ---फेसबुक -डाश्याम गुप्त

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

पर उपदेश कुशल बहुतेरे ....अमरीका और बलात्कार ..डा श्याम गुप्त ..

                                     
                                         ....कर्म की बाती,ज्ञान का घृत हो,प्रीति के दीप जलाओ...



             अभी हाल में ही भारत में 23 वर्षीय महिला के बलात्कार की घटना के सन्दर्भ में (भारतीय जनता को तो करना ही चाहिए था ..उचित ही था )  अमेरिकनों  व अमेरिकन -मीडिया के साथ-साथ ही विश्व के विभिन्न देशों व अमेरिका में बसे एवं भारत में स्थित अमेरिकन परस्त भारतीयों द्वारा भी  विभिन्न ब्लोगों, आलेखों पर टिप्पणियों के रूप में बड़े जोर-शोर से घटना का प्रस्तुतीकरण एवं  भारत सरकार व भारतीय समाज,सभ्यता, संस्कृति  आदि की बुराई -खिंचाई की गयी |.....कहा गया कि अमेरिका में होता तो ऐसा नहीं होता .....|
               
                          परन्तु वहीं अमेरिका की दो रेप घटनाओं को देखिये ..जिनके बारे में अधिक चर्चा नहीं की गयी, और अमेरिकन मीडिया अपनी स्वयं की रेप-कल्चर की असली तस्बीर  दिखाने में पीछे रहा |-

------ न्यूयॉर्क टाइम्स के समाचार अनुसार  अगस्त २०१२ को ओहियो में एक १६ वर्ष की महिला का बलात्कार किया गया एवं उसके बेहोश शरीर के ऊपर मूत्र-विसर्जन किया जाता रहा ... हाईस्कूल के बेस-बाल खिलाड़ियों की टीम में इस घटना का भी डिस्कशन भी किया जाता रहा |
-------३ जनवरी को केलीफोर्निया अपील कोर्ट द्वारा एक सोती हुई महिला के बलात्कार को  बलात्कार नहीं माना गया  क्योंकि महिला अविवाहिता थी |
                    अब आप अमेरिकन रेप-स्टेटस देखिये ....
------- अमेरिका में कहीं न कहीं प्रत्येक २ मिनट पर एक महिला के साथ रेप होता है | (U.S. Department of Justice.)
------- लगभग २०% रेप बॉय-फ्रेंड्स व पतियों द्वारा किये जाते हैं ,३५% जान पहचान वालों द्वारा, तथा ५% अन्य सम्बन्धियों द्वारा |
------ कुल बलात्कारों के सिर्फ ३७% ही पुलिस में रिपोर्ट किये जाते हैं |
--- लगभग 81% रेप श्वेत लोगों के एवं 18% ब्लेक लोगों के होते हैं|  निम्न आय वर्ग व उच्च आय वर्ग दोनों में ही ५०-५० %  रेप होते हैं |
--२००७ में सेक्चुअल -असाल्ट के २४८३०० केस एवं रेप के ९१८७४ केस रिकार्ड किये गए| प्रत्येक मर्डर के साथ रेप का अनुपात ५:१  है |
                            एक विवरण के अनुसार ---( European Institute for Crime Prevention and Control International Statistics on Crime and Justice, 2011) विश्व में कुछ मुख्य  देशों की  सेक्स-एसाल्ट रेप-रेंकिंग( १ इन १०००००) इस प्रकार है....


                   total 118.contries------------
Rank       Countries            Amount               Date 
# 1         France:                 10,277       2009 Time series    
# 23         Canada:               491          2009 Time series
# 40         South Africa:     113.5         2002 Time series
# 43         Australia:            91.6          2003 Time series
# 57         United States:     30.2         2006 Time series
100           India:                    1.7       2006 Time series

 १९८७----एक स्टडी के अनुसार---- १५% कालेज -छात्राओं के साथ रेप  एवं १२% छात्राओं  के साथ  रेप जैसी घटनाएँ  स्वीकार की गयीं |

- 2000 में एक स्टडी के अनुसार ( the National Institute of Justice and the Bureau of Justice )----3.1%  अंडर -ग्रेजुएट  महिलायों द्वारा एक एकेडेमिक वर्ष में रेप या अटेम्प्ट रेप की शिकायत की गयी  एवं उच्च शिक्षा के संस्थानों में  महिलाओं पर रेप आदि  की घटनाएँ २५% तक का अनुमान किया गया 

                                  कहने का या आलेख का यह अर्थ नहीं है कि बलात्कार कोई अच्छी बात है और अमेरिका में भी होता है तो हमारे यहाँ होता है तो कोई बात नहीं ...... जो विकृति है वह कितनी भी, कहीं भी हो अनुचित है एवं उसे रोकने के सभी उपाय होने चाहिए .....परन्तु वे पहले अपना घर देखें तब अन्य को उपदेश दें |
                               हमारे अमरीका परस्त भारत वासी ...उसके प्रशंसक, भक्त .....तथा कथित पढ़े-लिखे लोग...युवा ...संस्थाएं अदि भी..... जो तुरंत भारतीय -सरकार, भारतीय व्यवस्था...भारतीय कल्चर के पीछे लट्ठ लेकर पड़ जाते हैं .... गहन विचार करें |  हमें सुधार चाहिए ..न कि नक़ल की संस्कृति अपना कर एवं अपनी सभ्यता-संस्कृति की अनावश्यक बुराई व  आलोचना द्वारा |
                                                                                                    (  --- आंकड़े आदि --गूगल साभार  )

5 टिप्‍पणियां:

virendra sharma ने कहा…

जनता की याददाश्त इतनी कमज़ोर नहीं होती .चंद महीनों पहले की बात है हरियाणा के हिसार जिले में एक दलित कन्या के साथ गैंग रैप के बाद सोनिया जी ने गाँव में जाकर कहा था :बलात्कार

सारी दुनिया में हो रहें हैं .उनका निहितार्थ था हरियाणा क्यों पीछे रहे .आज डॉ श्याम गुप उनसे एक कदम आगे निकल गए हैं .बहर सूरत भाई जान इस पर एक पूरी पोस्ट का इंतज़ार कीजिए जो

आपकी इस ब्लॉग पोस्ट पर प्रतिक्रिया स्वरूप ही छापी जायेगी .फिलवक्त द्रुत टिपण्णी से ही काम चलाइए .

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

अपराधों की तुलना का क्या लाभ, अपने मानक बना उन्हें दृढ़ करना ही अच्छा।

shyam gupta ने कहा…

सत्य बचन पांडे जी "अपने मानक बना उन्हें दृढ़ करना ही अच्छा"....
-----परन्तु तुलना गलत दिशा में जाने/ चकाचौंध या नकली प्रस्तुतीकरण से भ्रमित होकर उसे अपनाने/ गुमराह होने से रोकती है ...अपने मानक तय करने में सत्य अपनाने व अनुचित नक़ल से रोकती है ..

shyam gupta ने कहा…


----स्वागत है सभी टिप्पणियों व आलेखों का ..
----अच्छी तरह पढ़िए शर्माजी --उद्देश्य क्या है इस आलेख का जो अंतिम पंक्तियों में स्पष्ट किया गया है...

virendra sharma ने कहा…

दलित कन्या के साथ गैंग रैप हरियाणा के जींद के नरवाना कसबे में हुआ था .हिसार का उल्लेख गलती से हुआ है .